नेताजी

नेताजी (हास्य आधारित)

जीवन बनना हो सफल 
कर एक काम जरूर 
पढ़ना है तो पढ़ लो 
वरना नेता बन लो।

पुलिस का आचरण
देवता समझ पूजना
सदा आशीर्वाद लेना
दुम हिलाते रहना।

नेता जी की शरण लो
भले हो पेटू कितना 
सब पच जाता है 
भ्रष्टाचार छन जाता है।

चांद पर क्यों जाना 
नेता जी के पास जाना 
अपने ही आप मिलेगा 
दर्शन का लाभ सदा।

कभी हो कोई समस्या 
नेताजी से कहना 
नेताजी एकदम सीधे
रसभरे जलेबी हों जैसे।

नेताजी के कपड़े 
चक सफेद सदा
आचरण भी ऐसा ही 
गलत कहां रहते हैं।

जितनी चमचागिरी 
झूठ हो सच बोलना 
सदा मिलेगी प्रतिष्ठा 
बस मिठास घोलना।

ये सीख लो जल्दी 
झूठ-मूठ का ठहाका 
आंखों में पानी भरना 
नेताजी रंग चमकाना।

पेट पकड़ के हंसना
घड़ियाली आंसू बहाना 
यूं ही आंखें चलाना 
नेताजी मौज ही मौज।

कहीं समय से न जाना 
आत्मसात भाव दिखाना 
पान खाके थूक देना
नेताजी नाम कमाना‌।

डॉ. लूनेश कुमार वर्मा 
रायपुर छत्तीसगढ़

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बनावटी व्यवहार

श्री कृष्ण के रूप

आवरण