लघुकथा *देशभक्ति*

*देशभक्ति* 
गांव में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था। गांव के गणमान्य लोगों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। प्रभात फेरी की तैयारी चल रही थी। बच्चों को पंक्तिबद्ध किया जा रहा था। तभी सरपंच महोदय का आगमन हुआ। उन्हें देखते ही सारे बच्चे देशभक्ति पूर्ण नारे लगाने लगे। सरपंच महोदय बच्चों को छोटे-छोटे तिरंगा झंडा बांटकर अपने देशभक्ति का प्रदर्शन करने लगे। 
झंडा लेने के लिए सारे बच्चे उत्सुक थे। किसी उत्सुकता में हुए अपनी पंक्ति छोड़कर झंडा लेने के लिए टूट पड़े। थोड़ी देर में प्रायः सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' गीत गाते हुए और देशभक्ति नारे लगाते हुए बच्चे प्रभात फेरी के लिए निकल पड़े थे। 
गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़े मान-सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया जा रहा था। गांव के प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण संपन्न कर प्रभात फेरी कार्यक्रम के मुख्य स्थल विद्यालय पहुंचे। जहां बच्चों के गीत, कविता, भाषण, नृत्य-नाटक आदि के माध्यम से देशभक्ति पूर्ण वातावरण निर्मित हो गया।
मंचस्थ अतिथियों ने भी अपने भाषणों में स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया जाना था। विद्यालय के बच्चों को विभिन्न कक्षा में बिठाकर अनुशासन पूर्वक मिष्ठान वितरण किया जा रहा था। गांव से आए हुए लोगों को भी मिष्ठान वितरण किया जा रहा था। कुछ लोग मिष्ठान वितरण का समाचार सुनते ही विद्यालय आने लगे और मिष्ठान प्राप्त करने लगे।
 गांव का ही बुजुर्ग कुंजराम भी मिष्ठान प्राप्त करने के लिए विद्यालय आ रहा था। वह वहां परिसर में यहां-वहां बिखरे हुए तिरंगे झंडों को देखकर वहीं ठिठक गया। वह वह बड़ी फुर्ती से उन झंडों को मान-सम्मान सहित उठाना करना प्रारंभ कर दिया।
डॉ. लूनेश कुमार वर्मा (व्याख्याता)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छछानपैरी जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
मोबाइल नंबर 8109249517
म.नं. 3349 वार्ड 61, रामालय
काजल किराना के पास
शुक्ल वंशम के पीछे    
रावतपुरा कालोनी फेस- 01
मठपुरैना. पोस्ट- सुंदर नगर 
तह- जिला- रायपुर (छत्तीसगढ़)
पिन 492001 
ई मेल luneshverma@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट